Online2Blogs

online blogs

Wednesday, 14 June 2017

लंदन में आग: विक्टिम्स ने गुरुद्वारे में ली पनाह, सिखों ने दिया कपड़ा-खाना

लंदन. लंदन के ग्रेनफेल टावर टावर में मंगलवार रात 1:30 बजे (लंदन के वक्त के मुताबिक) लगी आग में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50 घायल हैं। कई लोगों को बचा लिया गया। जिन लोगों को बचाया गया उनमें से ज्यादातर ने पास के गुरुद्वारे में पनाह ली। इस दौरान सिख कम्युनिटी के लोगों ने ना सिर्फ उनका इलाज कराया बल्कि उन्हें खाना, कपड़े और बच्चों को खिलौने तक मुहैया कराए। मदद करना हमारा फर्ज....





- बता दें कि ग्रेनेफेल टावर 24 मंजिला है और इसके 120 फ्लैट्स में करीब 500 लोग रहते हैं। आग लगने के बाद इनमें से ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया। 
- इस टावर के पास ही एक गुरुद्वारा है। सिख कम्युनिटी और एक ग्रंथी हरजिंदर कुकरेजा को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन अपने वॉलंटियर्स को बुलाया और पीड़ितों की मदद करने को कहा। कुकरेजा ने कहा- मदद करना हमारा फर्ज और जिम्मेदारी है। 
- बचकर आए लोगों के पास कुछ नहीं था। गुरुद्वारे में सिख कम्युनिटी ने फौरन इनके लिए पानी, कपड़े और भोजन की व्यवस्था की। 
- कई बच्चे भी थे जो दहशत की वजह से रो रहे थे। कम्युनिटी मेंबर्स ने इनके लिए खिलौने भी मंगाए। ब्रिटिश वेबसाइट मेट्रो ने यह खबर दी है। चर्च और मस्जिदों से भी मदद की खबर है।
आतंकी हमले के बाद भी सिखों ने की थी मदद
- रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों ब्रिटेन पर लगातार दो आतंकी हमले हुए थे और इनमें 62 लोग मारे गए थे। 
- इस दौरान भी गुरुद्वारों ने आगे आकर पीड़ितों की मदद की थी। ब्रिटिश सांसद डेविड लैमी के मुताबिक- हमने अपील की थी कि विक्टिम्स की मदद की जाए और इसके बाद लोग आगे आए। 
- ग्रेनफेल टावर के आसपास ज्यादातर मुस्लिम रहते हैं। इनमें से भी कुछ लोगों ने विक्टिम्स की मदद की। इस बिल्डिंग में कुछ मुस्लिम्स भी रहते हैं जो रमजान के कारण जाग रहे थे। एक मुस्लिम सैयद अजमल ने कहा- हम जाग रहे थे। जैसे ही धुएं की बदबू आई, हमें खतरे का अहसास हुआ और हम नीचे की तरफ भागे।

क्या है मामला?
- ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 27 मंजिला टावर में मंगलवार रात 1:30 बजे (लंदन के वक्त के मुताबिक) आग लग गई। आग बड़ी ही तेजी से सभी फ्लोर्स पर फैल गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 जख्मी हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...)
- ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, ग्रेनफेल टावर के बाहर खड़े रेजिडेंट्स ने कहा कि आग लगने की वजह एक फ्लैट में रखे फ्रिज में हुआ ब्लास्ट है। लेकिन, फायर सर्विस ने कहा कि अभी इस स्टेज पर इस बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। चश्मदीदों के मुताबिक, आग से बचाने लिए कुछ पैरेंट्स ने बच्चों को 10th फ्लोर से फेंक दिया। अंदर फंसे लोगों ने बेटशीट्स बांधकर निकलने की कोशिश की।

No comments:

Post a Comment