मुंबई .पूर्व इंडियन क्रिकेट रवि शास्त्री टीम इंडिया के नए कोच बन गए हैं। वो स्काइप के जरिए इंटरव्यू के लिए जुड़े थे। जून में खत्म हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से ही शास्त्री लंदन में हैं। बता दें कि सोमवार को मुंबई में बीसीसीआई के ऑफिस में इंटरव्यू प्रॉसेस हुई थी। इसमें बीसीसीआई की एडवाइजरी कमेटी के दो सदस्य सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे, जबकि सचिन तेंडुलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। कोच की रेस में शामिल रहे वीरेंद्र सहवाग यहां इंटरव्यू देने पहुंचे थे। उनका इंटरव्यू करीब 2 घंटे चला था। सबसे मजबूत था रवि शास्त्री का दावा...
- कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छे रिश्ते। टीम इंडिया के डायरेक्टर रह चुके हैं।
- एडवाइजरी कमेटी के मेंबर सचिन ने दी थी अप्लाई करने की सलाह। सचिन उनके ही फेवर में थे।
- शास्त्री ने कहा था, सिलेक्शन पक्का हो, तभी करूंगा अप्लाई। पिछले साल कोच की पोस्ट के लिए कुंबले के बाद शास्त्री दूसरी पसंद थे।
- शास्त्री ने कहा था, सिलेक्शन पक्का हो, तभी करूंगा अप्लाई। पिछले साल कोच की पोस्ट के लिए कुंबले के बाद शास्त्री दूसरी पसंद थे।
- 2014 में इंग्लैंड के टूर से लेकर मार्च, 2016 में हुए टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के डायरेक्टर रहे। इसी दौरान 2015 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची।
बतौर टीम इंडिया डायरेक्टर शास्त्री का रिकॉर्ड
| फॉर्मेट | मैच | जीते | हारे | ड्रॉ |
| टेस्ट | 8 | 5 | 1 | 1 |
| वनडे | 16 | 7 | 9 | - |
| टी20 | 20 | 14 | 6 | - |
सहवाग-मूडी भी थे रेस में
- बीसीसीआई को चीफ कोच की पोस्ट के लिए 10 एप्लिकेशंस मिली थीं। रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश, लालचंद राजपूत, लांस क्लूजनर, ओमान नेशनल क्रिकेट टीम के कोच रहे राकेश शर्मा, फिल सिमंस और उपेंद्र ब्रह्मचारी ने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया था।
-इनमें से 6 लोगों को इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया। इसमें शास्त्री, सहवाग के अलावा मूडी, सिमंस, पायबस और राजपूत का नाम शामिल थे। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट लांस क्लूजनर को स्टैंडबाई में रखा गया था।
- वीरेंद्र सहवाग का इंटरव्यू करीब 2 घंटे तक चला था। उन्हें शास्त्री के बाद बड़ा दावेदार माना जा रहा था। वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी विदेशी कोच की रेस में सबसे आगे थे।
- कहा जा रहा था कि अगर कमेटी ने कुंबले के साथ टीम के खराब एक्सपीरियंस को देखते हुए भारतीयों को दरकिनार किया तो बाजी टॉम मूडी के फेवर में जा सकती है।
विनोद राय ने कहा था BCCI से, आज ही घोषणा करें कोच की
- सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडवाइजर्स यानी सीओए ने टीम इंडिया के नए कोच के गठन पर बीसीसीआई को आज शाम तक फैसला देने को कहा था। सीओए ने बीसीसीआई को निर्देश दिया था कि वो आज ही टीम इंडिया के कोच के नाम की घोषणा करे।
- गौरतलब है कि बीसीसीआई की सीएसी यानी क्रिकेट एडवायजरी कमेटी पर टीम इंडिया के नए कोच का चुनाव करने की जिम्मेदारी है। इस कमेटी में सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण हैं। सोमवार को ये कमेटी 5 दावेदारों के इंटरव्यू ले चुकी थी।
- बावजूद इसके शाम को कोच पर फैसला टाल दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली ने कहा था, 'हम तीनों (सौरव, सचिन, लक्ष्मण) ने फैसला लिया है कि कोच की घोषणा करना अभी जल्दबाजी होगी। श्रीलंका टूर में अभी काफी वक्त है। ऐसे में हम टीम के वापस आने पर बातचीत कर फैसला लेंगे, क्योंकि हम एक ऐसा कोच चाहते हैं जो अगले वर्ल्डकप तक टीम को कोच करें।'
- 'हम चाहते हैं कि टीम इंडिया के वापस आने के बाद हम विराट से बात करें। हमें विराट को श्रेय देना होगा कि वे इस प्रॉसेस से दूर रहे हैं। उन्होंने हमें कोई भी नाम नहीं सुझाया है पर हमें फिर भी उनसे और बात करनी होगी।'
- गांगुली ने साफ कर दिया कि एडवाइजरी कमेटी जल्दबाजी में इसलिए नहीं है, क्योंकि जो भी कोच चुना जाएगा, वह 2019 के वर्ल्ड कप तक रहेगा।
- गांगुली ने यह भी बताया कि कोच के लिए इंटरव्यू देने वालों ने टीम इंडिया के लिए कोई नया रोडमैप पेश नहीं किया। उन्होंने वही सारी बातें कहीं, जो पिछले साल भी दावेदारों ने कोच सिलेक्शन के वक्त कही थीं।'

No comments:
Post a Comment